एनपीपीए ने दवा कंपनियों को ऑनलाइन डाटाबेस पंजीकरण नहीं कराने पर किया आगाह

नयी दिल्ली : देश की शीर्ष 100 फार्मा कंपनियों में से मात्र 41 ने राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) के निर्देशों के अनुरुप ऑनलाइन डाटाबेस से पंजीकरण कराया है. ऐसे में दवा मूल्य नियामक ने शेष कंपनियों को आगाह किया है कि यदि वे उसके आदेश का तत्काल अनुपालन नहीं करेंगी, तो वह उनके खिलाफ […]

नयी दिल्ली : देश की शीर्ष 100 फार्मा कंपनियों में से मात्र 41 ने राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) के निर्देशों के अनुरुप ऑनलाइन डाटाबेस से पंजीकरण कराया है. ऐसे में दवा मूल्य नियामक ने शेष कंपनियों को आगाह किया है कि यदि वे उसके आदेश का तत्काल अनुपालन नहीं करेंगी, तो वह उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी.

एनपीपीए ने पिछले साल सितंबर में सभी फार्मा कंपनियों को एकीकृत फार्मास्युटिकल डाटाबेस प्रबंधन प्रणाली (आइपीडीएमएस) से पंजीकरण कराने का निर्देश दिया था. एनपीपीए ने अपनी वेबसाइट पर फार्मा कंपनियों को नोटिस में कहा है कि कई फार्मा कंपनियों ने अभी तक आइपीडीएमएस से पंजीकरण नहीं कराया है, जबकि इसके लिए समय भी बढाया गया था.

शीर्ष 100 फार्मा कंपनियों में से 59 ने अभी तक इस प्रणाली के साथ पंजीकरण नहीं किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >