रिजर्व बैंक ने धोखाधडी वाले ''बैंक-बैलेंस पूछताछ एप्प'' के प्रति किया आगाह

मुंबई : रिजर्व बैंक ने उसके नाम से बैंक खतों की जानकारी लेने वाले जाली मोबाइल एप के बारे में जनता को आगाह किया है. केंद्रीय बैंक ने कहा है कि उसने इस तरह का कोई एप्लिकेशन (एप्प) नहीं बनाया है. रिजर्व बैंक ने एक वक्तव्य में कहा है कि उसके नोटिस में यह आया […]

मुंबई : रिजर्व बैंक ने उसके नाम से बैंक खतों की जानकारी लेने वाले जाली मोबाइल एप के बारे में जनता को आगाह किया है. केंद्रीय बैंक ने कहा है कि उसने इस तरह का कोई एप्लिकेशन (एप्प) नहीं बनाया है. रिजर्व बैंक ने एक वक्तव्य में कहा है कि उसके नोटिस में यह आया है कि एक एप्प (एप्लिकेशन) जारी किया गया है जिसमें ग्राहकों को उनके बैंक खातों में बकाये की जानकारी देने की सुविधा दी गई है.

इस एप्प में ‘ऑल बैंक बैंलेंस इन्क्वायरी नंबर’ का शीर्षक देते हुये रिजर्व बैंक का प्रतीक चिन्ह (लोगो) दिया गया है. इसमें मोबाइल नंबर या फिर कॉल सेंटर के नंबर के साथ कई बैंकों की सूची दी गई है. रिजर्व बैंक ने वक्तव्य में कहा है, ‘रिजर्व बैंक यह स्पष्ट करना चाहता है कि उसने इस तरह का कोई भी एप्प विकसित नहीं किया है. सभी लोगों को बैंक सलाह देता है कि इस एप का इस्तेमाल यदि वह करते हैं तो अपने जोखिम पर ही ऐसा करेंगे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >