निवेशकों को आकर्षित करने चीन यात्रा पर जाएंगे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

बीजिंग : मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित चीन यात्रा से पहले भारत चीनी निवेशकों को आकर्षित करने के अपने प्रयास बढा रहा है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी अगले महीने चीन की यात्रा पर आ रहे हैं. औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग में सचिव अमिताभ कान्त […]

बीजिंग : मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित चीन यात्रा से पहले भारत चीनी निवेशकों को आकर्षित करने के अपने प्रयास बढा रहा है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी अगले महीने चीन की यात्रा पर आ रहे हैं. औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग में सचिव अमिताभ कान्त हांगकांग, बीजिंग तथा शांगहाए की यात्रा पर आएंगे.

वह यहां भारत में निवेश के अवसरों पर गोलमेज में मेक इन इंडिया पर संबोधन देंगे. अधिकारियों ने बताया कि कान्त की चीन यात्रा एक अप्रैल को शुरू होगी. उनकी यात्रा की शुरुआत शीर्ष निवेशकों के साथ बैठक से होगी. उनके साथ शीर्ष अधिकारी व भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का प्रतिनिधिमंडल भी आएगा. कान्त की यात्रा के बाद नायडू अप्रैल के मध्य में चीन आएंगे. नायडू बीजिंग व शांगहाए में निवेशकों की बैठकों को संबोधित करेंगे और अपने राज्य में निवेश के अवसरों के बारे में बताएंगे. प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा मई में होने की संभावना है. इससे चीन के भारत में प्रस्तावित निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >