अब एयरटेल और आरकाम उपभोक्‍ताओं को मिलेगा देशभर में 4जी सेवा

नयी दिल्ली : भारती एयरटेल व रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकाम) ने देशभर में 4जी सेवाएं उपलब्ध कराने की क्षमता हासिल कर ली है. हालिया स्पेक्ट्रम नीलामी में इन कंपनियों ने इसके लिए जरुरी स्पेक्ट्रम हासिल किया है. रिलायंस इंडस्टरीज की इकाई रिलायंस जियो इन्फोकाम के पास पहले से 4जी स्पेक्ट्रम है. आरकाम ने बयान में कहा, […]

नयी दिल्ली : भारती एयरटेल व रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकाम) ने देशभर में 4जी सेवाएं उपलब्ध कराने की क्षमता हासिल कर ली है. हालिया स्पेक्ट्रम नीलामी में इन कंपनियों ने इसके लिए जरुरी स्पेक्ट्रम हासिल किया है. रिलायंस इंडस्टरीज की इकाई रिलायंस जियो इन्फोकाम के पास पहले से 4जी स्पेक्ट्रम है.

आरकाम ने बयान में कहा, ‘आरकाम देश में एकमात्र और पहली आपरेटर हो गयी है जिसके पास राष्ट्रीय स्तर पर 800-850 मेगाहर्ट्ज का स्पेक्ट्रम है. अब आरकाम कम लागत पर अत्याधुनिक एलटीई प्रौद्योगिकी के साथ सेवाएं देने में सक्षम है.’ भारती एयरटेल ने बयान में कहा कि हालिया नीलामी के बाद उसके पास 3जी और 4जी में मोबाइल डेटा खंड में अखिल भारतीय स्तर की पहुंच हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >