खुशखबरी : गो एयर 999 रुपये में कराएगा जहाज से यात्रा

नयी दिल्ली : किराए में कटौती का नया दौर शुरु करते हुए सस्ती विमानन कंपनी गो एयर ने आज सीमित अवधि के लिए कम किराए की नई योजना की पेशकश की है जिसमें कंपनी के नेटवर्क में यात्रा का एक तरफ का किराया 999 रपये रखा गया है. योजना के तहत यात्रा चार महीने के […]

नयी दिल्ली : किराए में कटौती का नया दौर शुरु करते हुए सस्ती विमानन कंपनी गो एयर ने आज सीमित अवधि के लिए कम किराए की नई योजना की पेशकश की है जिसमें कंपनी के नेटवर्क में यात्रा का एक तरफ का किराया 999 रपये रखा गया है. योजना के तहत यात्रा चार महीने के भीतर की जा सकेगी.
योजना की तीन दिन की पेशकश अवधि आज शुरु होगी. विमानन कंपनी ने आज एक बयान में कहा कि योजना के तहत एक बार लिया गया टिकट वापस नहीं होगा और यह सिर्फ सीमित संख्या की सीटों के लिए है.
बयान में कहा गया कि उडान रद्द होने पर सिर्फ हवाईअड्डा कर के तौर पर ली गई राशि वापस की जाएगी. यह बुकिंग 23 जून से 31 अक्तूबर 2015 की अवधि के लिए होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >