ई-नीलामी के जरिये केवल 130 संपत्ति बेच पाया स्टेट बैंक

मुंबई : देश के सबसे बडे बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने 300 संपत्तियों की बहु-प्रचारित ई-नीलामी में से करीब 130 संपत्ति ही बेच सका. इससे उसे करीब 100 करोड रुपये मिले हैं. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज शाम कहा, ‘हमने ई-नीलामी के जरिये करीब 130 संपत्ति बेची. इससे करीब 100 […]

मुंबई : देश के सबसे बडे बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने 300 संपत्तियों की बहु-प्रचारित ई-नीलामी में से करीब 130 संपत्ति ही बेच सका. इससे उसे करीब 100 करोड रुपये मिले हैं. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज शाम कहा, ‘हमने ई-नीलामी के जरिये करीब 130 संपत्ति बेची.

इससे करीब 100 करोड रुपये मिले हैं.’ एसबीआई फंसे कर्ज को काबू में करने के लिये प्रयास कर रही है. इसी के तहत ई-नीलामी के जरिये ऐसी संपत्ति बेचने का निर्णय किया. बैंक ने करीब 1,200 करोड रुपये मूल्य की 300 संपत्ति बेचने के लिये रखा था. इसमें दफ्तर, दुकान, कारखाना इमारत तथा रिहायशी अपार्टमेंट शामिल हैं. ई-नीलामी शनिवार को हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >