केरल से दोहा के लिए जेट एयरवेज की दो नयी सीधी उडानें

कोच्चि : जेट एयरवेज ने तिरवनंतपुरम और कोझीकोड से दोहा के लिए दो नयी सीधी उडानें शुरू करने की आज घोषणा की. ये उडानें कल से परिचालन में आएंगी. जेट एयरवेज ने एक बयान में कहा कि शुरुआत में ये उडानें 31 मई तक सप्ताह में 3 दिन परिचालित होंगी. इसके बाद, इनकी संख्या बढाकर […]

कोच्चि : जेट एयरवेज ने तिरवनंतपुरम और कोझीकोड से दोहा के लिए दो नयी सीधी उडानें शुरू करने की आज घोषणा की. ये उडानें कल से परिचालन में आएंगी. जेट एयरवेज ने एक बयान में कहा कि शुरुआत में ये उडानें 31 मई तक सप्ताह में 3 दिन परिचालित होंगी. इसके बाद, इनकी संख्या बढाकर दैनिक की जाएगी. इन दो नयी उडानों के साथ केरल में तीन शहरों से दोहा के लिए जेट के विमान उडान भर रहे होंगे. वर्तमान में, कंपनी कोच्चि से दोहा के लिए सीधी दैनिक उडान सेवा का परिचालन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >