मुंबई: विदेशों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में तेजी के चलते आज अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे कमजोर होकर 62.82 प्रति डॉलर पर खुला. फारेक्स डीलरों ने रुपये में गिरावट का श्रेय देश से विदेशी पूंजी की निकासी को भी दिया. हालांकि, स्थानीय शेयर बाजारों के मजबूत […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मुंबई: विदेशों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में तेजी के चलते आज अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे कमजोर होकर 62.82 प्रति डॉलर पर खुला.
फारेक्स डीलरों ने रुपये में गिरावट का श्रेय देश से विदेशी पूंजी की निकासी को भी दिया. हालांकि, स्थानीय शेयर बाजारों के मजबूत खुलने से रुपया में गिरावट सीमित हो गई.
कल रुपया 21 पैसे टूटकर 62.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.