वालमार्ट इंडिया के वित्‍त अधिकारी बने अश्विन मित्तल

नयी दिल्ली : वालमार्ट इंडिया ने अश्विन मित्तल को आज अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और जेवियर रोजो को रीयल एस्टेट एवं कारोबार विकास का प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है. कंपनी ने अपनी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. मित्तल वर्तमान सीएफओ जिल एंडेरसन की जगह लेंगे. एंडेरसन को जल्द ही फिर […]

नयी दिल्ली : वालमार्ट इंडिया ने अश्विन मित्तल को आज अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और जेवियर रोजो को रीयल एस्टेट एवं कारोबार विकास का प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है.

कंपनी ने अपनी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी.
मित्तल वर्तमान सीएफओ जिल एंडेरसन की जगह लेंगे. एंडेरसन को जल्द ही फिर से वालमार्ट अमेरिका स्थानांतरित किया जाएगा.वालमार्ट इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी क्रिस अय्यर ने कहा कि इन नियुक्तियों से कंपनी की भारत के प्रति प्रतिबद्धता दिखायी देती है.
उन्होंने कहा ‘अश्विन के पास कारोबार का अच्छा ज्ञान और लंबा अनुभव है. उनकी नियुक्ति से हमें आने वाले वर्षो में अपनी स्थिति मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.’
विज्ञप्ति के अनुसार जेवियर कंपनी के नये स्टोर की डिजाइन और निर्माण का काम देखेंगे. साथ-साथ उनके ऊपर व्यवसाय के विकास की भी जिम्मेदारी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >