Bank Holidays: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका है, तो उसे इसी सोमवार या बीच के वर्किंग डेज में निपटा लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, 14 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच अलग-अलग राज्यों में 4 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.
कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?
- 14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. अंबेडकर जयंती और क्षेत्रीय नववर्ष: इस दिन देश के अधिकतम शहरों में छुट्टी रहेगी. बैसाखी, तमिल नववर्ष और बिहू जैसे त्योहारों के कारण कामकाज ठप रहेगा. हालांकि नई दिल्ली, भोपाल, चंडीगढ़, शिमला और रायपुर समेत कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे.
- 15 अप्रैल (बुधवार): हिमाचल दिवस और बंगाली नववर्ष: हिमाचल दिवस और नबाबर्ष के मौके पर कोलकाता, शिमला, गुवाहाटी और कोच्चि जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे. बाकी देश में काम सामान्य रूप से चलेगा.
- 16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू: इस दिन केवल गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी. देश के अन्य सभी हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे.
- 19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश: इस दिन पूरे देश में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
बैंक हॉलिडे लिस्ट
| तारीख | कारण | कहाँ बंद रहेंगे? |
| 14 अप्रैल | अंबेडकर जयंती / बैसाखी | दिल्ली-भोपाल छोड़कर लगभग पूरे देश में |
| 15 अप्रैल | बंगाली नववर्ष / हिमाचल दिवस | कोलकाता, शिमला, कोच्चि, गुवाहाटी |
| 16 अप्रैल | बोहाग बिहू | केवल गुवाहाटी |
| 19 अप्रैल | रविवार | पूरे भारत में |
ऑनलाइन बैंकिंग और ATM रहेंगे चालू
बैंकों की छुट्टियों का असर आपकी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा. आप चौबीसों घंटे निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.
- UPI और नेट बैंकिंग: पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए.
- ATM सेवाएं: नकद निकासी और बैलेंस चेक के लिए.
- मोबाइल ऐप: बिजली बिल भुगतान या अन्य बैंकिंग अनुरोधों के लिए.
Also Read: मम्मी-पापा को किराया देकर भी क्लेम कर सकते हैं HRA, जानें क्या है तरीका
