रिजर्व बैंक जल्द ही जारी करेगा 10 रुपये का नया नोट

मुंबई : रिजर्व बैंक ने जल्दी ही 10 रुपये का नया करंसी नोट जारी करने की घोषणा की है. यह ‘महात्मा गांधी श्रृंखला-2005’ के तहत जारी किया जाएगा और इसमें रुपये का प्रतीक चिन्ह तथा नंबर के खाने में अंग्रेजी का ‘एन’ अक्षर अंकित होगा. आरबीआई की कल जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी […]

मुंबई : रिजर्व बैंक ने जल्दी ही 10 रुपये का नया करंसी नोट जारी करने की घोषणा की है. यह ‘महात्मा गांधी श्रृंखला-2005’ के तहत जारी किया जाएगा और इसमें रुपये का प्रतीक चिन्ह तथा नंबर के खाने में अंग्रेजी का ‘एन’ अक्षर अंकित होगा. आरबीआई की कल जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है.

विज्ञप्ति के अनुसार नये नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का हस्ताक्षर होगा. इसका मुद्रण वर्ष 2014 है. केंद्रीय बैंक का कहना है कि नोट का बाकी डिजाइन ‘महात्मा गांधी श्रृंखला-2005’ के पहले के 10 के नोटों के समान ही रहेगा. बाकी नोट भी प्रचलन में बने रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >