स्वच्छ भारत अभियान को मिलेगा विश्व बैंक का साथ, दे सकता है एक अरब डॉलर की मदद

नयी दिल्ली : विश्वबैंक सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में एक अरब डालर दे सकता है. विश्वबैंक के भारत में क्षेत्रीय प्रमुख ओनो रुल ने कहा कि विश्वबैंक इस अभियान के लिये बडी राशि देने पर विचार कर रहा है. उन्होंने कहा, सरकार से उच्चस्तर पर हमसे इसे तेजी से इसे तैयार करने को कहा […]

नयी दिल्ली : विश्वबैंक सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में एक अरब डालर दे सकता है. विश्वबैंक के भारत में क्षेत्रीय प्रमुख ओनो रुल ने कहा कि विश्वबैंक इस अभियान के लिये बडी राशि देने पर विचार कर रहा है.
उन्होंने कहा, सरकार से उच्चस्तर पर हमसे इसे तेजी से इसे तैयार करने को कहा गया है. हमारी टीम दिन-रात इस पर काम कर रही है. रुल ने निजी टेलीविजन चैनल सीएनबीसी-टीवी 18 से कहा, अभी हमने इस पर अपनी चर्चा पूरी नहीं की है.
मैं किसी राशि के बारे में अभी कोई प्रतिबद्धता नहीं जताना चाहूंगा. हालांकि फिर भी उम्मीद है कि यह राशि एक एक अरब डॉलर से कम नहीं होगी.
उन्होंने कहा कि विश्वबैंक इस विशिष्ट कार्यक्रम पर सरकार के साथ काम कर रहा है ताकि वह यहां कम आय वाले राज्यों के काम में मदद कर सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >