28 अगस्त को यहां बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. जानें किन राज्यों में छुट्टी है और बैंक बंद होने पर कौन-सी सेवाएं मिलेंगी.

अगर आपका 28 अगस्त को पासबुक अपडेट कराने, चेकबुक के लिए आवेदन करने, लॉकर से जुड़े काम या किसी दूसरे बैंकिंग काम के लिए ब्रांच जाने का प्लान है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. 

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन है और इस मौके पर देश के कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, पूरे देश में एक साथ बैंक बंद नहीं रहेंगे. बैंक की छुट्टी जगह के हिसाब से अलग है.

28 अगस्त को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

रक्षाबंधन और कुछ जगहों पर दूसरे क्षेत्रीय त्योहारों के कारण 28 अगस्त को कई शहरों और राज्यों में बैंकिंग कामकाज बंद रहेगा. छुट्टी वाले प्रमुख राज्यों में शामिल नीचे दिए गए हैं:

  • नई दिल्ली 
  • उत्तर प्रदेश
  • गुजरात
  • हरियाणा
  • मध्य प्रदेश 
  • राजस्थान
  • उत्तराखंड 
  • हिमाचल प्रदेश 
  • जम्मू 
  • सिक्किम 
  • केरल
  • छत्तीसगढ़
  • दमन और दीव

केरल में श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि सिक्किम में पांग-ल्हाबसोल के चलते छुट्टी रहेगी. यानी 28 अगस्त की बैंक छुट्टी सिर्फ रक्षाबंधन की वजह से नहीं है.

क्या बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे?

हां. जहां 28 अगस्त को बैंक हॉलिडे लागू नहीं है, वहां ब्रांच सामान्य रूप से काम कर सकती हैं. इसलिए अगर आप ऐसे राज्य या शहर में हैं जहां रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं है, तो बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय ब्रांच से एक बार कन्फर्म कर लेना बेहतर रहेगा.

बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होती. RBI का हॉलिडे कैलेंडर क्षेत्र के हिसाब से छुट्टियां तय करता है. ऐसे में सिर्फ यह देखकर बैंक जाने से बचें कि रक्षाबंधन पर आपके शहर में बैंक बंद है या नहीं.

29 से 31 अगस्त तक क्या रहेगा बैंक का शेड्यूल?

28 अगस्त के बाद लगातार तीन दिनों का शेड्यूल भी जान लें:

तारीखदिनबैंक की स्थिति
28 अगस्तशुक्रवारकई जगह बैंक बंद
29 अगस्तशनिवारबैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का पांचवां शनिवार है
30 अगस्तरविवारसाप्ताहिक छुट्टी
31 अगस्तसोमवारबैंक खुले रहेंगे

अगर आपका कोई ऐसा काम है जिसके लिए ब्रांच जाना जरूरी है, तो 29 या 31 अगस्त का ऑप्शन आपके काम आ सकता है.

बैंक बंद है तो पैसे कैसे निकालेंगे?

ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं है कि बैंकिंग सेवाएं भी पूरी तरह बंद रहेंगी. ग्राहक आम तौर पर इन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • ATM से कैश निकाल सकते हैं
  • UPI से पेमेंट कर सकते हैं
  • मोबाइल और नेट बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं
  • बिल पेमेंट जैसे डिजिटल काम कर सकते हैं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >