ऑडी ने 2014 के दौरान देश में रिकार्ड 10,851 कारें बेचीं

नयी दिल्ली: जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने 2014 के दौरान देश में रिकार्ड 10,851 कारों की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है.इससे पिछले साल कंपनी ने देश में कुल 10,002 कारें बेची थीं. ऑडी के (भारत) प्रमुख जॉय किंग ने एक बयान में कहा, ‘‘हम बहुत […]

नयी दिल्ली: जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने 2014 के दौरान देश में रिकार्ड 10,851 कारों की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है.इससे पिछले साल कंपनी ने देश में कुल 10,002 कारें बेची थीं.

ऑडी के (भारत) प्रमुख जॉय किंग ने एक बयान में कहा, ‘‘हम बहुत उत्साहित है कि हम भारतीय बाजार में लगातार दो साल से 10,000 से अधिक कारें बेच रहे हैं. हम भारतीय बाजार में लगातार वृद्धि की रफ्तार बनाये हुये हैं.’’ उन्होंने बताया कि उपभोक्ता मांग से पिछली तिमाही में कंपनी ने कुल 3,044 कारें बेचीं, जो पिछले साल इसी तिमाही से 17 प्रतिशत अधिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >