सरकार ने सोना, चांदी का आयात शुल्क मूल्य घटाया

नयी दिल्ली : सरकार ने आज सोने का आयात शुल्क मूल्य घटाकर 392 डॉलर प्रति 10 ग्राम तथा चांदी का 519 डॉलर प्रति किलो कर दिया. सरकार की तरफ से वैश्विक कीमतों में घटबढ के अनुरुप यह कदम उठाया गया है. दिसंबर, 2014 के दूसरे पखवाडे में आयातित सोने का शुल्क मूल्य 396 डॉलर प्रति […]

नयी दिल्ली : सरकार ने आज सोने का आयात शुल्क मूल्य घटाकर 392 डॉलर प्रति 10 ग्राम तथा चांदी का 519 डॉलर प्रति किलो कर दिया.
सरकार की तरफ से वैश्विक कीमतों में घटबढ के अनुरुप यह कदम उठाया गया है.
दिसंबर, 2014 के दूसरे पखवाडे में आयातित सोने का शुल्क मूल्य 396 डॉलर प्रति 10 ग्राम था और चांदी के मामले में यह 561 डॉलर प्रति किलो था.
आयात शुल्क मूल्य, आधार मूल्य होता है, जिस पर सीमा शुल्क लगाया जाता है. इसका मकसद कम बिल दिखाने से रोकना है. इसे वैश्विक कीमतों को ध्यान में रखकर हर पखवाडे आधार पर संशोधित किया जाता है.
एक आधिकारिक बयान के अनुसार आयातित सोने तथा चांदी पर शुल्क मूल्य में कटौती को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने अधिसूचित कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >