मोदी को रॉक स्‍टार के रूप में देखते हैं निवेशक: वॉल स्ट्रीट जर्नल

वाशिंगटन: कोष प्रबंधकों द्वारा भारतीय शेयरों में 16.5 अरब डॉलर का निवेश किए जाने के बीच निवेशक अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रॉक स्टार के रुप में देख रहे हैं. प्रमुख अमेरिकी अखबार ‘द वॉल स्टरीट जर्नल’ की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर के निवेशक मोदी और भारत को रॉक स्टार के […]

वाशिंगटन: कोष प्रबंधकों द्वारा भारतीय शेयरों में 16.5 अरब डॉलर का निवेश किए जाने के बीच निवेशक अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रॉक स्टार के रुप में देख रहे हैं.
प्रमुख अमेरिकी अखबार ‘द वॉल स्टरीट जर्नल’ की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर के निवेशक मोदी और भारत को रॉक स्टार के रुप में देख रहे हैं. धन प्रबंधकों ने इस साल अभी तक भारतीय शेयर बाजारों में 16.5 अरब डॉलर का निवेश किया है.
अंतरराष्ट्रीय वित्त संस्थान (आइआइएफ) की निगरानी वाले विकासशील देशों में यह सबसे अधिक है. अखबार लिखता है कि इस साल बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 35 प्रतिशत चढा है. 2014 में यह 54 बार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है. निवेशक इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मोदी ऐसी नीतियां पेश करेंगे, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा.
बैंक से लेकर सीमेंट कंपनियों तक का मुनाफा बढेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि इस साल भारत अधिक तेजी से बढेगा. ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रुस, भारत, चीन व दक्षिण अफ्रीका) में से भारत की अर्थव्यवस्था ही आगे बढेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >