बैंक कर्मचारियों की पहली आंचलिक हड़ताल कल

चेन्नई: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की पहले चरण की आंचलिक स्तर की हड़ताल कल होगी. इससे पूरे दक्षिणी क्षेत्र में बैंकों में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की आशंका है. आल इंडिया बैंक इंप्लायज यूनियन के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा है कि हम कल चेन्नई में जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने रैली और […]

चेन्नई: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की पहले चरण की आंचलिक स्तर की हड़ताल कल होगी. इससे पूरे दक्षिणी क्षेत्र में बैंकों में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की आशंका है.
आल इंडिया बैंक इंप्लायज यूनियन के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा है कि हम कल चेन्नई में जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने रैली और विरोध प्रदर्शन करेंगे. विभिन्न यूनियन छह राज्यों में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन केंगे. उन्होंने कहा कि सबसे पहले दक्षिणी क्षेत्र के बैंक कर्मचारी दो दिसंबर को हडताल पर रहेंगे.
उसके बाद उत्तरी क्षेत्र में तीन दिसंबर, पूर्वी क्षेत्र में चार दिसंबर तथा पश्चिमी क्षेत्र में पांच दिसंबर को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. वेंकटचलम ने 12 नवंबर को हुई एक दिन की हड़ताल को सफल बताया और कहा कि पहले चरण में कल 23,000 बैंक शाखाएं इस हड़ताल में शामिल होंगी.
उन्होंने कहा कि करीब 1.50 लाख कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे. पहले चरण की यह हड़ताल आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, लक्षद्वीप तथा पुडुचेरी में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >