''सिंगल्‍स डे'' सेल के पहले ही घंटे में अलिबाबा ने कमाए 2 अरब डॉलर

चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने अपने सालाना लगने वाले सेल ‘सिंग्‍लस डे’ के दिन पहले ही घंटे में इसने दो अरब डॉलर का कमायी कर ली है.बीबीसी में आए रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सेल के समाप्‍त होने के बाद कंपनी ने कुल 57.1 बिलियन यूआन की कमायी कर ली है. इस सेल के दौरान […]

चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने अपने सालाना लगने वाले सेल ‘सिंग्‍लस डे’ के दिन पहले ही घंटे में इसने दो अरब डॉलर का कमायी कर ली है.बीबीसी में आए रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सेल के समाप्‍त होने के बाद कंपनी ने कुल 57.1 बिलियन यूआन की कमायी कर ली है. इस सेल के दौरान उपभोक्‍ताओं के तरफ से कुल 278 मिलियन आर्डर दिया गया था. इसमें करीब 43 फीसदी आर्डर मोबाइल डिवाइस से की गयी थी.

‘सिंगल्‍स डे’ सेल हर साल अलिबाबा की ओर से 11 नबंबर को आयोजित किया जाता है. कंपन ने इस सेल की शुरुआत मेा ‘डबल 11’ का नाम दिया था जो 11वें महीने नवबंर की 11वीं तारीख को दशार्ती है. सिंगल्‍स डे दुनिया की सबसे बडी ऑनलाइन सेल है. पिछले साल इस ऑनलाइन रिटेल ने कंपनी ने कुल 5.7 बिलियन की कमायी थी. जिसमें कुल 150 मिलियन समानों की बिक्री की गयी थी.

सिंगल्‍स डे चीन में वर्ष 1993 से हर साल मनाया जा रहा है. जब वहां के नांनजिंग विश्‍वविद्यालस ने इस दिन को एंटी-वेलेनटाइन डे के रूप में मनाना शुरु कर दिया था, जहां सिंगल लोगअपने लिए सामानों की खरीदारी करते हैं. इसी दिन को अलिबाबा ने सिंगल्‍स डे का नाम देकर हर साल कंपनी के द्वारा बंपर सेल का ऑफर दिया जाता है.
अलिबाबा के एग्जिक्‍यूटिव चेयरमैन जैक मा ने पिछले हफ्ते अपने बयान में कहा था कि ‘मुझे उम्‍मीद है कि यह सेल शानदार होगा.’ उन्‍होंने अनुमान लगाया था कि इस सेल में करीब 200 मि‍लियन सामानों की बिक्री की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >