तीन बार से ज्यादा किया ATM का उपयोग तो कटेगी जेब!

नयी दिल्ली : यदि आप बार-बार अपने एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के साथ निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक ने यह सेवा सीमित कर दी है. फिलहाल इसे केवल छह महानगरों तक ही रखा गया है. ग्राहकों के […]

नयी दिल्ली : यदि आप बार-बार अपने एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के साथ निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक ने यह सेवा सीमित कर दी है. फिलहाल इसे केवल छह महानगरों तक ही रखा गया है. ग्राहकों के लिए मुफ्त एटीएम उपयोग महीने में तीन बार तक सीमित कर दिया है. बैंको के इस फैसले से ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है.

अब ग्राहकों को एटीएम उपयोग को लेकर अब किफायत बरतने की जरूरत है नहीं बदली तो यह आपकी जेब काटेगी. इसके बाद प्रति लेनदेन 20 रुपये का शुल्क देना होगा.भारतीय स्टेट बैंक ने यह फैसला एक नवंबर से लागू कर दिया है. जबकि एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक इसे पहली दिसंबर से लागू करेंगे.

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने हाल में ही एक सर्कुलर जारी करके एटीएम के मुफ्त उपयोग को हर माह पांच तक सीमित करने को कहा था. इसमें तीन छह बड़े शहरों में और दो अन्य जगहों के लिए सीमित किया गया है. इस फैसले का असर सबसे ज्यादा छात्रों पर पड़ेगा क्योंकि वे ही ज्यादा एटीएम का उपयोग करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >