ग्राहकों को संतुष्‍ट करने में मारुति सुजुकी नंबर वन

नयी दिल्ली : कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने आज कहा कि जे डी पावर 2014 इंडिया कस्टमर सर्विस इंडेक्स (सीएसआई) सर्वेक्षण में वह लगातार 15वें साल पहले स्थान पर रही है. इस सर्वे के अनुसार 1000 अंक के पैमाने पर मारुति सुजुकी को 890 अंक मिले. जबकि इसका व्यापक बाजार औसत 856 अंक रहा. […]

नयी दिल्ली : कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने आज कहा कि जे डी पावर 2014 इंडिया कस्टमर सर्विस इंडेक्स (सीएसआई) सर्वेक्षण में वह लगातार 15वें साल पहले स्थान पर रही है.

इस सर्वे के अनुसार 1000 अंक के पैमाने पर मारुति सुजुकी को 890 अंक मिले. जबकि इसका व्यापक बाजार औसत 856 अंक रहा. कंपनी के कार्यकारी निदेशक (सेवा) पंकज नरुला ने एक बयान में कहा कि मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों को श्रेष्ठ उत्पादों के साथ साथ गुणवत्तापरक बिक्री बाद सेवाएं उपलब्ध कराने को भी प्रतिबद्ध है.

यह सर्वेक्षण उन वाहन मालिकों के संतुष्टि के स्तर पर आधारित है जो मरम्मतादि के लिए अधिकृत डीलरशिप सर्विस सेंटर में जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >