Aaj Ka Sona Chandi Bhav 20 April 2026: त्योहारों की रौनक खत्म होते ही हर किसी की नजर इस बात पर है कि अब बाजार किस तरफ जा रहा है. अक्षय तृतीया की भारी खरीदारी के बाद आज, 20 अप्रैल 2026 को सर्राफा बाजार में हल्की सुस्ती देखने को मिली है. जहां सोने की कीमतों में मामूली 1 रुपये की गिरावट है, वहीं चांदी भी 100 रुपये प्रति किलो तक नरम हुई है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट्स पिछले क्लोजिंग सेशन और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं. चलिए जानते हैं कि आज आपके शहर में क्या भाव चल रहे हैं.
क्या आज सोना खरीदना फायदेमंद है?
सोने के दाम आज लगभग कल जैसे ही बने हुए हैं. 24 कैरेट सोना, जो कल 15,578 रुपये पर था, आज मामूली गिरावट के साथ 15,577 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेस्टिव सीजन के बाद कीमतों का स्थिर होना खरीदारों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है, खासकर उनके लिए जो लॉन्ग-टर्म इनवेस्टमेंट देख रहे हैं.
आज के सोने का रेट टेबल (प्रति 10 ग्राम):
| शुद्धता | आज का भाव (10g) | कल का भाव (10g) | बदलाव |
| 24 कैरेट | ₹1,55,770 | ₹1,55,780 | – ₹10 |
| 22 कैरेट | ₹1,42,790 | ₹1,42,800 | – ₹10 |
| 18 कैरेट | ₹1,16,830 | ₹1,16,840 | – ₹10 |
शहर अनुसार सोने का रेट टेबल:
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
| चेन्नई | ₹15,665 | ₹14,359 | ₹11,979 |
| दिल्ली | ₹15,592 | ₹14,294 | ₹11,698 |
| पटना | ₹15,741 | ₹14,430 | ₹11,806 |
| रांची | ₹15,741 | ₹14,430 | ₹11,806 |
| मुंबई | ₹15,577 | ₹14,279 | ₹11,683 |
| कोलकाता | ₹15,577 | ₹14,279 | ₹11,683 |
| बेंगलुरु | ₹15,577 | ₹14,279 | ₹11,683 |
चांदी की चमक आज तेज है या फीकी?
चांदी की बात करें तो आज इसमें थोड़ी नरमी देखी जा रही है. प्रति किलो चांदी के दाम में 100 रुपये की कमी आई है. इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल मार्केट में हो रही हलचल का सीधा असर चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है. आज 1 किलो चांदी का रेट 2,74,900 रुपये है.
आज के चांदी का रेट टेबल:
| वजन | आज की कीमत | कल की कीमत | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹274.90 | ₹275 | – ₹0.10 |
| 100 ग्राम | ₹27,490 | ₹27,500 | – ₹10 |
| 1 किलोग्राम | ₹2,74,900 | ₹2,75,000 | – ₹100 |
शहर अनुसार चांदी का रेट टेबल:
| शहर | चांदी की कीमत (प्रति 1 Kg) |
| चेन्नई | ₹2,79,900 |
| पटना | ₹2,80,000 |
| रांची | ₹2,80,000 |
| दिल्ली | ₹2,74,900 |
| मुंबई | ₹2,74,900 |
| कोलकाता | ₹2,74,900 |
| बेंगलुरु | ₹2,74,900 |
ये भी पढ़ें: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले, चेक करें 20 अप्रैल की ताजा रेट लिस्ट
