डीजल नियंत्रणमुक्‍त होने के बाद मारुति को पेट्रोल कारों की मांग बढने की उम्‍मीद

कोलकाता : देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को उम्मीद है कि डीजल नियंत्रणमुक्त होने के बाद अब पेट्रोल कारों की तरफ फिर से लोगों का रुझान बढेगा. मारुति के उपाध्यक्ष एवं वाणिज्यिक कारोबार प्रमुख एस एन बर्मन ने कहा, डीजल को नियंत्रणमुक्त किए जाने के बाद हमें उम्मीद है कि अब उपभोक्ताओं […]

कोलकाता : देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को उम्मीद है कि डीजल नियंत्रणमुक्त होने के बाद अब पेट्रोल कारों की तरफ फिर से लोगों का रुझान बढेगा. मारुति के उपाध्यक्ष एवं वाणिज्यिक कारोबार प्रमुख एस एन बर्मन ने कहा, डीजल को नियंत्रणमुक्त किए जाने के बाद हमें उम्मीद है कि अब उपभोक्ताओं का झुकाव पेट्रोल कारों की ओर होगा.

दोनों ईंधन के मूल्य में अंतर अब कम हो गया है. उन्‍होंने कहा कि फिलहाल मारुति की बिक्री में डीजल कारों का हिस्सा 30 प्रतिशत व पेट्रोल मॉडलों का हिस्सा 70 प्रतिशत है. मारुति की नयी आल्टो K10 पेश किए जाने के मौके पर बर्मन ने कहा, मारुति की पेट्रोल कारों की बिक्री सबसे अधिक रहती है.

इसकी वजह यह है कि दो सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल आल्टो व वैगन आर पेट्रोल संस्करण में ही हैं. उन्‍होंने बताया कि उद्योग की बिक्री में डीजल कारों की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत व पेट्रोल कारों की 55 प्रतिशत है. कंपनी की अगले साल एसयूवी पेश करने की योजना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >