सीबीआइ की कार्रवाई से जेएसपीएल का शेयर 13 प्रतिशत गिरा

मुंबई : केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआइ) द्वारा जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के खिलाफ 1993-2005 की अवधि के कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में कथित धोखाधड़ी एवं भ्रष्टाचार के आरोप में नया मामला दर्ज होने के कारण कंपनी का शेयर आज शुरू आती कारोबार में 13 प्रतिशत अधिक गिर गया. बंबई शेयर बाजार में आज इस कंपनी […]

मुंबई : केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआइ) द्वारा जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के खिलाफ 1993-2005 की अवधि के कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में कथित धोखाधड़ी एवं भ्रष्टाचार के आरोप में नया मामला दर्ज होने के कारण कंपनी का शेयर आज शुरू आती कारोबार में 13 प्रतिशत अधिक गिर गया.

बंबई शेयर बाजार में आज इस कंपनी का शेयर 13.57 प्रतिशत गिर कर 128 रपए पर चल रहा था, जो 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर आ गया. नेशनल स्टाक एक्सचेंज में कंपनी यह शेयर 13.51 प्रतिशत गिर कर साल भर के न्यूनतम स्तर 127.70 रपए पर चल रहा था.
हालांकि दोपहर में यह शेयर थोड़ा सुधरा. दोपहर तक यह शेयर 134.85 रुपया का हो गया और गिरावट नौ प्रतिशत के आसपास हो गयी. इस समय तक इसके शेयर में में गिरावट 13.80 रुपये के आसपास थी. माना जा रहा है कि कल हरियाणा चुनाव में इस कंपनी के मालिक नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल के हारने का भी असर हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
CBI
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >