अब दस वर्ष से अधिक के बच्चों का भी खुलेगा बैंक एकाउंट

मुंबई : क्या आप बच्चे का बैंक एकाउंट खुलवाना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने आज से 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों(नाबालिगों) के लिए बचत खाता शुरु किया है. यह खाता नाबालिग के नाम पर ही खोला जायेगा. उसे चेक बुक व डेबिट कार्ड भी जारी […]

मुंबई : क्या आप बच्चे का बैंक एकाउंट खुलवाना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने आज से 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों(नाबालिगों) के लिए बचत खाता शुरु किया है.

यह खाता नाबालिग के नाम पर ही खोला जायेगा. उसे चेक बुक व डेबिट कार्ड भी जारी किया जायेगा जिस पर उसकी पसंद की तस्वीर होगी.

बैंक के कार्यकारी निदेशक राजीव संभलवाल ने कहा, हम स्मार्ट स्टारखातोंकी शुरुआत कर काफी खुश हैं. इसमें नाबालिगों को स्वतंत्र रुप से खातों के परिचालन की अनुमति होगी. इससे उनमें बचत तथा समझदारी से खर्च करने की आदत बनेगी.

इन खातों के जरिये बच्चे विभिन्न बैंकिंग लेनदेन मसलन चेक बुक जारी करना, बिलांे का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, मियादी जमा खाता और आवर्ती जमा खाता खोल सकेंगे. इसके अलावा उन्हें विभिन्न बैंकिंग चैनलों मसलन एटीएम, मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग तक भी पहुंच मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >