कोका कोला का ‘कोका कोला जीरो’ भारत में पेश

नयी दिल्ली : कोका-कोला इंडिया ने आज भारत में अपना एक और पेय कोका-कोला जीरो पेश किया है. कंपनी का यह ‘जीरो शुगर’ पेय 148 देशों में उपलब्‍ध है.कंपनी के अध्यक्ष (भारत व दक्षिण पश्चिम एशिया) वेंकटेश किनी ने बताया, ‘‘कोका कोला जीरो भारत में हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो को समृद्ध करेगा क्योंकि आज के उपभोक्ता […]

नयी दिल्ली : कोका-कोला इंडिया ने आज भारत में अपना एक और पेय कोका-कोला जीरो पेश किया है. कंपनी का यह ‘जीरो शुगर’ पेय 148 देशों में उपलब्‍ध है.कंपनी के अध्यक्ष (भारत व दक्षिण पश्चिम एशिया) वेंकटेश किनी ने बताया, ‘‘कोका कोला जीरो भारत में हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो को समृद्ध करेगा क्योंकि आज के उपभोक्ता विकल्प चाहते हैं और विदेश आने-जाने से वे भारत में इसे उपलब्ध कराने की मांग करते रहे हैं.’’
कंपनी ने इस ब्रांड के प्रोत्साहन के लिए सबवे, रिलायंस रिटेल, आइनाक्स, अमेजन डाट काम, इंडिगो के साथ गठबंधन किया है. किनी ने कहा कि कंपनी 5 अक्तूबर, 2014 से कोका-कोला जीरो को शीर्ष 100 शहरों में 1.8 लाख से अधिक दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >