ग्लोबल टेंशन के बीच सोने-चांदी के रेट्स में गिरावट, जानें 13 अप्रैल का ताजा हाल

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 13 April 2026: ग्लोबल मार्केट में बढ़ते तनाव के बीच आज सोने और चांदी के भाव में बदलाव हुआ है. 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के साथ चांदी की शहरवार कीमत जानने के लिए ये आर्टिकल अंत तक पढ़ें.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 13 April 2026: आज यानी सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. ग्लोबल लेवल पर जारी तनाव, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सेफ इनवेस्टमेंट के रूप में सोने की मांग बढ़ा दी है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए भाव पिछले क्लोजिंग सेशन के रेट और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं. 

सोने के रेट में क्या बदलाव हुआ?

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई है. प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो कल के मुकाबले 10 रुपये कम है. रिटेल मांग स्थिर बनी हुई है, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में मजबूती के कारण कीमतों में बड़ा क्रैश होने की उम्मीद कम है. 

आज का सोने का रेट टेबल (प्रति 10 ग्राम):

शुद्धता आज का भाव (13 अप्रैल)कल का भाव (12 अप्रैल)बदलाव
24 कैरेट ₹1,52,830₹1,52,840– ₹10
22 कैरेट ₹1,40,090₹1,40,100– ₹10
18 कैरेट ₹1,14,620₹1,14,630– ₹10
सोर्स: गुडरिटर्न्स

सोने का शहरवार भाव:

शहर24 कैरेट (प्रति 1g)22 कैरेट (प्रति 1g)
मुंबई₹15,283₹14,009
दिल्ली₹15,298₹14,024
चेन्नई₹15,381₹14,099
कोलकाता₹15,283₹14,009
बेंगलुरु₹15,283₹14,009
पटना₹15,447₹14,160
रांची₹15,447₹14,160
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी की चमक बढ़ी या घटी?

चांदी की कीमतों में भी आज मामूली नरमी दर्ज की गई है. 1 किलोग्राम चांदी का भाव आज 2,59,900 रुपये है, जिसमें 100 रुपये की गिरावट आई है. हालांकि, अप्रैल महीने के शुरुआती रुझान को देखें तो चांदी अभी भी करीब 1.92% की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में बनी हुई है. इंडस्ट्रियल डिमांड और सेफ इनवेस्टमेंट दोनों ही चांदी को सहारा दे रहे हैं. 

आज का चांदी का रेट टेबल (किलोग्राम/ग्राम):

मात्राआज का भाव (13 अप्रैल)कल का भाव (12 अप्रैल)बदलाव
1 किलोग्राम₹2,59,900₹2,60,000– ₹100
100 ग्राम₹25,990₹26,000– ₹10
10 ग्राम₹2,599₹2,600– ₹1
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी का शहरवार भाव: 

शहरचांदी (प्रति 10g)चांदी (प्रति 1kg)
मुंबई₹2,599₹2,59,900
दिल्ली₹2,599₹2,59,900
चेन्नई₹2,649₹2,64,900
कोलकाता₹2,599₹2,59,900
बेंगलुरु₹2,599₹2,59,900
पटना₹2,650₹2,65,000
रांची₹2,650₹2,65,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

ये भी पढ़ें: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले, देख लें 13 अप्रैल की पेट्रोल-डीजल रेट लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >