वैश्विक स्‍तर पर मांग की कमी से सोना-चांदी में गिरावट जारी

नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच आभूषण निर्माताओं और फुटकर मांग कमजोर पडने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख जारी रहा. आज इसके भाव 45 रुपये की गिरावट के साथ 27370 रुपये प्रति दस ग्राम रह गये. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पडने […]

नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच आभूषण निर्माताओं और फुटकर मांग कमजोर पडने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख जारी रहा. आज इसके भाव 45 रुपये की गिरावट के साथ 27370 रुपये प्रति दस ग्राम रह गये. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पडने से चांदी के भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 41250 रुपये प्रति किलो बोले गये.

सर्राफा व्यापारी ने बताया कि ‘श्राद्ध’ के कारण हिन्दू धर्मावलम्बी में 15 दिन तक कोई नयी खरीदारी नहीं करते है. इस कारण सोने और चांदी में गिरावट आयी. वैश्विक बाजार में सोने के भाव गिरकर 8 माह के निचले स्तर पर चले गये. इससे भी बाजार धारणा प्रभावित हुयी. न्यूयार्क में सोने के भाव 0.6 प्रतिशत गिरकर 1231.50 डालर और चांदी के भाव गिरकर 18.45 डालर प्रति औंस रह गये.

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 45 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 27370 रुपये और 27170 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए. गिन्नी के पूर्वस्तर 24400 रुपये प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए. चांदी तैयार के भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 41250 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 100 रुपये टूट कर 41300 रुपये किलो बंद हुए. सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 71000:72000 रुपये प्रति सैंकडा अपरिवर्तित बंद हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >