जल्द ही रुपये के चिन्ह वाले नोट छापेगा रिजर्व बैंक
मुंबई: रिजर्व बैंक महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 के तहत इनसेट में रुपये के चिन्ह् ‘आर’ वाले 1,000 रुपये के नये बैंक नोट जारी करेगा. रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा ‘रिजर्व बैंक जल्दी ही महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 के तहत रुपये के प्रतीक चिन्ह् ‘आर’ इनसेट लेटर के साथ 1,000 रुपये का नोट जारी करेगा.’ मुद्रण […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मुंबई: रिजर्व बैंक महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 के तहत इनसेट में रुपये के चिन्ह् ‘आर’ वाले 1,000 रुपये के नये बैंक नोट जारी करेगा. रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा ‘रिजर्व बैंक जल्दी ही महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 के तहत रुपये के प्रतीक चिन्ह् ‘आर’ इनसेट लेटर के साथ 1,000 रुपये का नोट जारी करेगा.’
मुद्रण वर्ष ‘2014’ बैंक नोट के पिछली तरफ अंकित होगा. रिजर्व बैंक ने इससे पहले जारी विज्ञप्ति में कहा कि इन नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 के तहत जारी 1,000 रुपये के बैंक नोट की तरह ही होगा. केंद्रीय बैंक ने कहा है कि 1,000 रुपये के पहले जारी बैंक नोट यथावत मान्य होंगे.
महात्मा गांधी श्रंखला 2005 के तहत 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट जारी किये जाते हैं. इनमें सुरक्षा के लिहाज से कुछ नये उपाय शामिल किये गये हैं. इन नोटों पर सुरक्षा उपायों के अलावा नोट के पिछले हिस्से में प्रकाशन का वर्ष भी छपा होता है. वर्ष 2005 से पहले प्रकाशित नोटों में प्रकाशन का वर्ष नहीं छपा होता है.