वोडाफोन आइडिया ने एजीआर बकाये के एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया

नयी दिल्ली : वोडाफोन आइडिया ने समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये को लेकर दूरसंचार विभाग को बृहस्पतिवार को एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. कंपनी ने सोमवार को एजीआर बकाये को लेकर 2,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. कंपनी के ऊपर 53 हजार करोड़ रुपये का […]

नयी दिल्ली : वोडाफोन आइडिया ने समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये को लेकर दूरसंचार विभाग को बृहस्पतिवार को एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. कंपनी ने सोमवार को एजीआर बकाये को लेकर 2,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. कंपनी के ऊपर 53 हजार करोड़ रुपये का एजीआर बकाया है.

दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने बताया कि टाटा टेलीसर्विसेज को भी एक-दो दिन में पूरे बकाये का भुगतान करने का नोटिस भेजा गया है. टाटा टेलीसर्विसेज ने सोमवार को 2,197 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. इसके ऊपर 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >