Air India में विनिवेश के लिए GoM ने रुचि पत्र और शेयर खरीद-बिक्री समझौते को दी मंजूरी

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाले मंत्री समूह ने मंगलवार को एयर इंडिया के निजीकरण के लिए बोली लगाने की खातिर रुचि पत्र (ईओआई) और शेयर खरीद-बिक्री समझौते के प्रारूप को मंजूरी दे दी. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की इस विमानन कंपनी के निजीकरण के […]

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाले मंत्री समूह ने मंगलवार को एयर इंडिया के निजीकरण के लिए बोली लगाने की खातिर रुचि पत्र (ईओआई) और शेयर खरीद-बिक्री समझौते के प्रारूप को मंजूरी दे दी. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की इस विमानन कंपनी के निजीकरण के लिए जनवरी में ही रुचि पत्र और शेयर खरीद- बिक्री समझौते को जारी कर दिया जायेगा.

एयर इंडिया विनिवेश के लिए बनाये गये मंत्री समूह की आखिरी बैठक सितंबर, 2019 में हुई थी. एयर इंडिया विशिष्ट वैकल्पिक प्रणाली (एआईएसएएम) ने पिछले साल ही विमानन कंपनी में सरकार की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए प्रक्रिया को फिर से शुरू करने को मंजूरी दी थी. एयर इंडिया के साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएसएटीएस में उसकी हिस्सेदारी को बेचने की भी मंजूरी दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >