मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ 9 फीसदी बढा

नयी दिल्‍ली: मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को चालू वित्त वर्ष के जून माह में समाप्त पहली तिमाही के दौरान 102 करोड रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 9 फीसदी अधिक है. मैक्स इंडिया और जापान की मित्शुबिशी सुमितोमो इंश्योरेंश की संयुक्त उद्यम वाली कंपनी को इससे पिछले साल […]

नयी दिल्‍ली: मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को चालू वित्त वर्ष के जून माह में समाप्त पहली तिमाही के दौरान 102 करोड रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 9 फीसदी अधिक है.

मैक्स इंडिया और जापान की मित्शुबिशी सुमितोमो इंश्योरेंश की संयुक्त उद्यम वाली कंपनी को इससे पिछले साल की इसी तिमाही में 94 करोड रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश सूद ने कहा, ‘राजस्व में लगातार सुधार, बेहतर उत्पादकता और लागत ठीक रखने से मुनाफे और उसके राजस्व में वृद्धि दर्ज की गयी.’

इस वित्त वर्ष की पहली पहली तिमाही में सकल प्रीमियम 10 प्रतिशत बढ कर 1,458 करोड रुपये रहा. इसमें नई प्रीमियम आय 22 प्रतिशत बढ कर 568 करोड रुपये और रिनीवल प्रीमियम आय 5 प्रतिशत बढ कर 990 करोड रुपये रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >