वाशिंगटन: वाशिंगटन डीसी में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि भारत ने अब दुनिया में सबसे अच्छा कॉर्पोरेट टैक्स रिजाइम लगाया है. जहां तक कॉर्पोरेट टैक्स की बात है, 15 प्रतिशत पर 17.1% के प्रभावी दर के साथ यह इसे बेस्ट देश बनाता है.
आगे उन्होंने कहा कि भारत बौद्धिक संपदा अधिकारों (आइपीआर) पर एक नई नीति के साथ सामने आया और हमारे आइपीआर व्यवस्था में मौलिक सुधार हुआ है. यह शायद सबसे अच्छे आइपीआर व्यवस्थाओं में से एक है, हमने इसे अब यूएसए और जापान के खिलाफ बेंचमार्क किया है.
