वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, कई जगहों पर कम होने लगी है प्याज की कीमत

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्याज की कीमत कई जगहों पर कम होने लगी है. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कम नहीं हुई है, लेकिन यह नीचे जा रही है. उन्होंने कहा कि हमारे मंत्रियों के एक समूह ने इसे लेकर […]

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्याज की कीमत कई जगहों पर कम होने लगी है. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कम नहीं हुई है, लेकिन यह नीचे जा रही है. उन्होंने कहा कि हमारे मंत्रियों के एक समूह ने इसे लेकर बैठक की है, जो करीब-करीब एक-दो दिनों के अंतराल पर कीमतों की समीक्षा कर रहा है. इसके साथ ही वह यह भी तय कर रहा है कि आयात के अन्य मुद्दों को कैसे आगे बढ़ाया जाये.

वित्त मंत्री ने कहा कि प्याज तेजी से खराब होने वाली वस्तु है. कुछ स्थानों पर बारिश के कारण और कुछ अन्य जगहों में बाढ़ आ जाने की वजह से इसकी फसल बर्बाद हो गयी. इसलिए इसका उत्पादन कम हुआ है. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से प्याज की कीमत कुछ उचित स्तर से बाहर हो गया है. सरकार जल्द से जल्द प्याज को बाजार में आयात करने और लाने के लिए कदम उठा रही है.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने प्याज के बढ़ते दाम पर काबू पाने तथा घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए गुरुवार को अतिरिक्त 12,660 टन प्याज के आयात का अनुबंध किया है. यह प्याज 27 दिसंबर से देश में आने लगेगा. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इसके साथ ही अब तक करीब 30,000 टन प्याज के आयात का अनुबंध किया जा चुका है. प्याज का भाव लगातार दूसरे सप्ताह 100 रुपये किलो से ऊपर बना हुआ है. सरकार ने दाम को काबू में रखने के लिए कई कदम उठाये हैं, लेकिन मूल्य ऊंचे बने हुए हैं.

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने सार्वजनिक क्षेत्र की व्यापार कंपनी एमएमटीसी को 15,000 टन अतिरिक्त प्याज के लिए ताजा निविदा जारी करने का निर्देश दिया है. इसके तहत 5,000-5,000 टन की तीन निविदाएं होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >