''सुस्त अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए अन्य उपायों पर काम कर रही है सरकार''

नयी दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए अन्य उपायों पर काम कर रही है. उन्होंने मीडिया के एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए अगस्त और सितंबर के दौरान कई उपाय किये हैं. उन्होंने कहा […]

नयी दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए अन्य उपायों पर काम कर रही है. उन्होंने मीडिया के एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए अगस्त और सितंबर के दौरान कई उपाय किये हैं. उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सरकारी बैंकों ने उपभोग को बढ़ावा देने के लिए पिछले दो महीने में करीब पांच लाख करोड़ रुपये वितरित किये हैं.

सीतारमण ने कहा कि ये तरीके हैं, जिनसे उपभोग को बढ़ावा दिया जा सकता है. हम एक प्रत्यक्ष तरीका अपना रहे हैं और बुनियादी संरचना पर खर्च करने का तरीका भी अपना रहे हैं, जो आखिरकार मुख्य उद्योगों, श्रम आदि तक पहुंचता है. यह पूछे जाने पर कि क्या आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के अन्य उपाय किये जा सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि सरकार इस पर काम कर रही है. सीतारमण ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में कहा कि करों की संरचना के बारे में जीएसटी परिषद निर्णय लेगी. उन्होंने कहा कि अंतत: करों को और तार्किक होना ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >