Flipkart से मंगवाया Rs 27500 का कैमरा, मैनुअल के साथ मिले टाइल्स के टुकड़े

केरलस्थित कन्नूर के एक शख्स ने 20 नवंबर को फ्लिपकार्ट से 27,500 का कैमरा ऑर्डर किया, लेकिन फ्लिपकार्ट की सहायक ईकार्ट लॉजिस्टिक्स द्वारा 24 नवंबर को डिलीवर किये गए पैकेट से टाइल्स के टुकड़े निकले. पैकेट में कैमरा का मैनुअल और वॉरंटी कार्ड भी था. यह हादसा कन्नूर के रहने वाले विष्णु सुरेश नाम के […]

केरलस्थित कन्नूर के एक शख्स ने 20 नवंबर को फ्लिपकार्ट से 27,500 का कैमरा ऑर्डर किया, लेकिन फ्लिपकार्ट की सहायक ईकार्ट लॉजिस्टिक्स द्वारा 24 नवंबर को डिलीवर किये गए पैकेट से टाइल्स के टुकड़े निकले. पैकेट में कैमरा का मैनुअल और वॉरंटी कार्ड भी था.

यह हादसा कन्नूर के रहने वाले विष्णु सुरेश नाम के व्यक्ति के साथ हुआ है. कैमरे के बॉक्स में ईंटों के साथ मैनुअल बुक और वारंटी कार्ड देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हो सकता है यह अपराध डिलीवरी बॉय ने किया हो और कैमरा उपभोक्ता तक पहुंचाने से पहले ही बॉक्स को खोलकर उसमें से कैमरा निकाल लिया हो.

बहरहाल, कस्टमर केयर से संपर्क करने पर फ्लिपकार्ट ने उसे नया कैमरा देने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >