18 अगस्त तक बंद रहेंगे हीरो मोटोकॉर्प के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने चार दिनों के लिए विनिर्माण संयंत्रों को बंद कर दिया है. कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसके विनिर्माण संयंत्र 15 अगस्त से बंद हैं और ये 18 अगस्त तक बंद रहेंगे. उसने कहा […]

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने चार दिनों के लिए विनिर्माण संयंत्रों को बंद कर दिया है. कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसके विनिर्माण संयंत्र 15 अगस्त से बंद हैं और ये 18 अगस्त तक बंद रहेंगे. उसने कहा कि सालाना अभ्यास तथा मौजूदा मांग के हिसाब से विनिर्माण का समायोजन करने के लिये ऐसा किया गया है.

इसे भी देखें : Hero MotoCorp लाया यह सस्ती और जानदार बाइक, ऐसे हैं फीचर्स

कंपनी ने कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और सप्ताहांत के कारण सालाना अवकाश का भी हिस्सा है, लेकिन आंशिक तौर पर यह नरम पड़ती बाजार मांग का भी संकेत देता है. उल्लेखनीय है कि वाहनों की मांग में नरमी के कारण विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां उत्पादन कम कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >