IMF के प्रबंध निदेशक पद से क्रिस्टीन लेगार्द इस्तीफा, डेविड लिप्टन बने कार्यवाहक

क्रिस्टीन लेगार्द का आईएमएफ के प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा, डेविड लिप्टन बने कार्यवाहक प्रबंध निदेशक वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्द अपने पद से इस्तीफा देंगी. उन्होंने मंगलवार को कहा कि उनका इस्तीफा 12 सितंबर से प्रभाव में आएगा. फिलहाल कुछ समय के लिए डेविड लिप्टन आईएमएफ के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक होंगे. यूरोपीय […]

क्रिस्टीन लेगार्द का आईएमएफ के प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा, डेविड लिप्टन बने कार्यवाहक प्रबंध निदेशक वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्द अपने पद से इस्तीफा देंगी.

उन्होंने मंगलवार को कहा कि उनका इस्तीफा 12 सितंबर से प्रभाव में आएगा. फिलहाल कुछ समय के लिए डेविड लिप्टन आईएमएफ के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक होंगे.

यूरोपीय परिषद ने उन्हें यूरोपीयन सेंट्रल बैंक का अध्यक्ष बनाया है. उनके इस्तीफे को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के कार्यकारी निदेशक मंडल ने स्वीकार कर लिया है.

लेगार्द ने एक बयान में कहा, मैंने कार्यकारी बोर्ड से मुलाकात की और पद से इस्तीफा दिया. यह 12 सितंबर 2019 से प्रभाव में आएगा. एक अलग बयान में आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक मंडल ने कहा कि उसने लेगार्द का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और संस्थान के लिए उन्होंने जो भी किया, उसके लिए उनकी सराहना की है. इस दौरान डेविड लिप्टन आईएमएफ के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >