वित्त वर्ष 2018-19 में बैंक धोखाधड़ी के मामले 73 फीसदी बढ़कर 71,543 करोड़ रुपये पर

मुंबई : बैंकों में वित्त वर्ष 2018-19 में धोखाधड़ी के 71,543 करोड़ रुपये के मामले सामने आये हैं. एक साल के मुकाबले इसमें 73 फीसदी की उछाल दर्ज की गयी है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक जयंत दास ने कहा कि 2017-18 […]

मुंबई : बैंकों में वित्त वर्ष 2018-19 में धोखाधड़ी के 71,543 करोड़ रुपये के मामले सामने आये हैं. एक साल के मुकाबले इसमें 73 फीसदी की उछाल दर्ज की गयी है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक जयंत दास ने कहा कि 2017-18 में बैंकों में धोखाधड़ी के 41,167 करोड़ रुपये के मामले दर्ज किये गये थे.

इसे भी देखें : धोखाधड़ी का पता लगाने की खातिर सरकारी बैंकों और बीमा कंपनियों की ऑडिट रिपोर्ट खंगाल रहा CVC

दास ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आरबीआई की ओर से नियंत्रित इकाइयों में 2018-19 में कुल 71,543 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले दर्ज किये गये हैं, जबकि 2017-18 में 41,167 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले आये थे. सालाना आधार पर इसमें 73 फीसदी की वृद्धि हुई है. दास ने कहा कि 50 करोड़ और उससे अधिक के बड़े मूल्य वाले धोखाधड़ी के मामले कुल मामलों का महज एक फीसदी है, लेकिन मूल्य के आधार पर इनकी हिस्सेदारी तीन-चौथाई बैठती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >