ब्रिटानिया ने एमडी वरुण बेरी के इस्तीफे की अटकलों को खारिज किया

नयी दिल्ली : रोजमर्रा उपयोग की वस्तुएं बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया ने बुधवार को कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) वरुण बेरी के इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों को खारिज किया है. कंपनी ने अटकलों को गलत और आधारहीन बताया है. कंपनी ने कहा कि बेरी को एक अप्रैल 2019 को पांच साल के लिए […]

नयी दिल्ली : रोजमर्रा उपयोग की वस्तुएं बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया ने बुधवार को कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) वरुण बेरी के इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों को खारिज किया है. कंपनी ने अटकलों को गलत और आधारहीन बताया है. कंपनी ने कहा कि बेरी को एक अप्रैल 2019 को पांच साल के लिए फिर से कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.

इसे भी देखें : रांची : एक साल में 50 नये उत्पाद लांच करेगी ब्रिटानिया : एमडी

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने बयान में कहा कि वरुण बेरी के इस्तीफे को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलें गलत हैं. हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि ये अफवाहें झूठी और बेबुनियाद हैं. कंपनी के मुताबिक, बेरी के कार्यकाल में ब्रिटानिया ने अच्छी-खासी वृद्धि दर्ज की है. बेरी ने 2013 में ब्रिटानिया के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी. इससे पहले वह पेप्सिको के साथ जुड़े हुए थे. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2018-19 में 10,482.45 करोड़ रुपये की आय अर्जित की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >