WhatsApp Pay भारत में इसी साल से; Paytm, PhonePe, Google Pay से मुकाबला

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप भारत में पेमेंट सर्विस बनाने की राह पर है. व्हाट्सऐप ने पहले ही भारत में इसकी शुरुआत की है, लेकिनयह लिमिटेड टेस्टिंग के लिए है. मालूमहो कि लगभग 10 लाख यूजर्स के साथ पिछले साल फरवरी में कंपनी ने पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग की थी, लेकिन जरूरी लाइसेंस न मिलने की […]

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप भारत में पेमेंट सर्विस बनाने की राह पर है. व्हाट्सऐप ने पहले ही भारत में इसकी शुरुआत की है, लेकिनयह लिमिटेड टेस्टिंग के लिए है.

मालूमहो कि लगभग 10 लाख यूजर्स के साथ पिछले साल फरवरी में कंपनी ने पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग की थी, लेकिन जरूरी लाइसेंस न मिलने की वजह से कंपनी यह सर्विस शुरू नहीं करपायी.

व्हाट्सऐप की पेमेंट सर्विस अब एक बार फिर से खबरों में है. बताया जाता है कि कंपनी इसी साल सितंबर में इसे भारत में लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच महीने में व्हाट्सऐप की पेमेंट सर्विस भारत के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी.

व्हाट्सऐप पेमेंट डेटा भारत में स्टोर करने को लेकर पॉलिसी पर काम कर रही है, लेकिन इसके लिए थर्ड पार्टी ऑडिट की जरूरत है और यह अगस्त तक का समय से ले सकता है.

फिलहाल, व्हाट्सऐप पेमेंट भारत में लिमिटेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसके लिए कंपनी ने कुछ बैंकों के साथ पार्टनर्शिप भी की है. इनमेंआईसीआर्इसीआर्इ बैंक, ऐक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी जैसे बैंक शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >