नयी दिल्ली : हिताची पेमेंट सर्विसेज (हिताची पेमेंट) ने शुक्रवार को रुस्तम ईरानी को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) बनाने की घोषणा की. कंपनी ने बयान में कहा कि वे एमडी के अलावा नकदी कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की भी भूमिका निभायेंगे.
कंपनी ने कहा कि ईरानी को कंपनी के निदेशक मंडल में भी शामिल किया जायेगा. उनकी नियुक्ति एक अप्रैल से प्रभावी होगी. इससे पहले लोनी एंटनी हिताची पेमेंट्स के एमडी थे. कंपनी ने कहा कि लोनी एक अप्रैल से हिताची पेमेंट्स के निदेशक मंडल के वाइस चेयरमैन और गैर-कार्यकारी निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.
