सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निजी टीवी चैनलों के लिए विज्ञापन दरें बढ़ायी

नयी दिल्‍ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लोक संपर्क और संचार ब्यूरो (बीओसी) द्वारा निजी टीवी चैनलों को पेशकश की जाने वाली विज्ञापन दरों को संशोधित करने का निर्णय किया है. संशोधित दरों की घोषणा इस मंत्रालय द्वारा गठित एक समीक्षा समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गयी है, जिसने 1 जनवरी, 2019 […]

नयी दिल्‍ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लोक संपर्क और संचार ब्यूरो (बीओसी) द्वारा निजी टीवी चैनलों को पेशकश की जाने वाली विज्ञापन दरों को संशोधित करने का निर्णय किया है. संशोधित दरों की घोषणा इस मंत्रालय द्वारा गठित एक समीक्षा समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गयी है, जिसने 1 जनवरी, 2019 को अपनी रिपोर्ट पेश कर दी थी.

इस संशोधन से ज्‍यादातर निजी टीवी चैनलों के संबंध में वर्ष 2017 की दरों के मुकाबले विज्ञापन दरों में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि होगी. जबकि, यह वृद्धि कुछ अन्य चैनलों के लिए उनकी पहुंच और टीवी रेटिंग के अनुसार अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है.

समाचार और गैर-समाचार चैनलों के लिए अलग-अलग दरों की पेशकश की जायेगी जो देश में उनकी समग्र पहुंच पर निर्भर करेंगी. इस निर्णय से टीवी चैनलों के लिए बीओसी के पैनल में शामिल होना भी आसान हो जायेगा और ऐसे में वे ऊंची दरों का लाभ उठा सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >