Airtel में टाटा टेलीसर्विसेज के मर्जर का रास्ता हुआ साफ, NCLT ने दी मंजूरी

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने घाटे में चल रही टाटा टेलीसर्विसेज के भारती एयरटेल में विलय को मंजूरी दे दी है. इस विलय के लिए दूरसंचार विभाग की स्वीकृति आवश्यक है. भारती एयरटेल ने बीएसई को दी गयी जानकारी में ये बात कही. इसे भी पढ़ें : अब Bharti Airtel की […]

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने घाटे में चल रही टाटा टेलीसर्विसेज के भारती एयरटेल में विलय को मंजूरी दे दी है. इस विलय के लिए दूरसंचार विभाग की स्वीकृति आवश्यक है. भारती एयरटेल ने बीएसई को दी गयी जानकारी में ये बात कही.

इसे भी पढ़ें : अब Bharti Airtel की हुई Tata Teleservices, 4 करोड़ Tata Docomo यूजर्स भी एयरटेल के

कंपनी ने कहा है कि माननीय राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण, नयी दिल्ली की प्रधान पीठ ने 17 जनवरी, 2019 के अपने आदेश के जरिए टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड और भारती हेक्साकॉम लिमिटेड एवं उनके हितधारकों एवं ऋणदाताओं के बीच व्यवस्था की समग्र योजना को मंजूरी दे दी है. भारती हेक्साकॉम, भारती एयरटेल की अनुषंगी है.

घाटे में चल रही टाटा टेलीसर्विसेज ने अक्टूबर, 2017 में भारती एयरटेल में विलय की घोषणा की थी. इस सौदे में एयरटेल ने घाटे में चल रही टाटा टेलिसविर्सिज के करीब 40,000 करोड़ रुपये के कर्ज में से कुछ भी अपने ऊपर नहीं लिया और न ही इसके लिए कोई नकद भुगतान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >