व्हाट्स एप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी नीरज अरोड़ा ने कंपनी छोड़ी

न्यूयार्क : व्हाट्सएप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी नीरज अरोड़ा ने कंपनी छोड़ दी है. अरोड़ा ने सोमवार को फेसबुक पर कंपनी छोड़ने की जानकारी दी है. आईआईटी-दिल्ली के छात्र रहे और कंपनी में अधिकारियों की सूची में चौथे पायदान पर रहे अरोड़ा के बारे में इस साल की शुरूआत में यह कहा जा रहा था […]

न्यूयार्क : व्हाट्सएप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी नीरज अरोड़ा ने कंपनी छोड़ दी है. अरोड़ा ने सोमवार को फेसबुक पर कंपनी छोड़ने की जानकारी दी है. आईआईटी-दिल्ली के छात्र रहे और कंपनी में अधिकारियों की सूची में चौथे पायदान पर रहे अरोड़ा के बारे में इस साल की शुरूआत में यह कहा जा रहा था कि वह कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे.

हालांकि, वैश्विक प्रमुख की भूमिका क्रिस डेनियल्स को दे दी गयी. वह 2011 से कंपनी से जुड़े थे और फेसबुक द्वारा मैसेजिंग कंपनी की 2014 में 19 अरब डालर में अधिग्रहण से भी वह जुड़े थे . फेसबुक के सह- संस्थापक जेन कोउम सात माह पहले कंपनी छोड़ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >