दूसरी तिमाही में ICICI बैंक को मुनाफे में 42 फीसदी का नुकसान

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 42 फीसदी गिरकर 1,204.62 करोड़ रुपये रह गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका मुनाफा 2,071.38 करोड़ रुपये था. बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी एकीकृत […]

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 42 फीसदी गिरकर 1,204.62 करोड़ रुपये रह गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका मुनाफा 2,071.38 करोड़ रुपये था. बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी एकीकृत आय बढ़कर 31,914.82 करोड़ रुपये हो गयी, जो कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 30,190.54 करोड़ रुपये रही थी. इस दौरान, बैंक का एकल शुद्ध लाभ 56 फीसदी गिरकर 908.88 करोड़ रुपये रह गया.

इसे भी पढ़ें : ICICI बैंक-वीडियोकॉन मामला : RBI को PMO ने शिकायतें फारॅवर्ड की थी, नहीं दिखी गड़बड़ी

एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 2,058.19 करोड़ रुपये था. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान बैंक ने 119.55 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था. दूसरी तिमाही के दौरान बैंक की एकल शुद्ध आय 18,262.12 करोड़ रुपये रही. जो कि एक साल पहले इसी तिमाही में 18,763.29 करोड़ रुपये थी. बंबई शेयर बाजार में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर शुक्रवार को 1.45 फीसदी गिरकर 315.05 रुपये पर बंद हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >