जेट एयरवेज ने कहा, इनकम टैक्स अफसर 19 सितंबर से कर रहे हैं परिसरों का निरीक्षण

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने शुक्रवार को कहा कि आयकर अधिकारी 19 सितंबर से उसके परिसरों का निरीक्षण कर रहे हैं. संकट में चल रही विमानन कंपनी का शेयर बंबई शेयर बाजार में आठ फीसदी टूटकर 224.70 रुपये के निचले स्तर तक चला गया. बाद में साढ़े ग्यारह बजे […]

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने शुक्रवार को कहा कि आयकर अधिकारी 19 सितंबर से उसके परिसरों का निरीक्षण कर रहे हैं. संकट में चल रही विमानन कंपनी का शेयर बंबई शेयर बाजार में आठ फीसदी टूटकर 224.70 रुपये के निचले स्तर तक चला गया. बाद में साढ़े ग्यारह बजे के आसपास तक यह थोड़ा सुधरकर 231.40 रुपये पर आ गया.

इसे भी पढ़ें : Jet Airways ने टाले तिमाही के नतीजे, कॉरपोरेट मंत्रालय ने मांगा स्पष्टीकरण

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने कंपनी के बहीखातों की जांच की थी. अधिकारियों ने यह जांच खातों में फर्जीवाड़े, संदिग्ध लेन-देन या अन्य किसी तरह के नियमों के उल्लंघन के बारे में पता लगाने के लिए की थी. शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि 19 सितंबर से आयकर अधिकारी उसके परिसरों में निरीक्षण कर रहे हैं.

कंपनी ने कहा कि वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और उनके सभी सवालों का जवाब दे रही है. जेट एयरवेज वित्तीय संकट से जूझ रही. कथित अनियमितताओं के चलते कंपनी पहले से ही भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की निगरानी में है. अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 1,323 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >