पवनहंस की बोली लगाने के लिए सरकार ने 19 सितंबर तक बढ़ायी समयसीमा

नयी दिल्ली : सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी पवन हंस में 51 फीसदी हिस्सेदारी की प्रस्तावित बिक्री के लिए शुरुआती बोली सौंपने की समयसीमा 19 सितंबर तक बढ़ा दी है. हालांकि, सरकार की ओर से तय की गयी पुरानी समयसीमा बुधवार को ही समाप्त हो गयी. सरकार पवन हंस में अपनी 51 फीसदी की […]

नयी दिल्ली : सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी पवन हंस में 51 फीसदी हिस्सेदारी की प्रस्तावित बिक्री के लिए शुरुआती बोली सौंपने की समयसीमा 19 सितंबर तक बढ़ा दी है. हालांकि, सरकार की ओर से तय की गयी पुरानी समयसीमा बुधवार को ही समाप्त हो गयी. सरकार पवन हंस में अपनी 51 फीसदी की हिस्सेदारी को बेचने के लिए बोली आमंत्रित की है.

इसे भी पढ़ें : पवनहंस को 500 करोड़ में खरीदने की तैयारी में 300 कर्मचारी

नागर विमानन मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित अधिसूचना में कहा गया है कि पवनहंस के रणनीतिक विनिवेश के लिए रुचि-पत्र पेश करने की अंतिम तिथि को 19 सितंबर 2018 तक के लिए बढ़ाया जाता है. मंत्रालय ने कहा कि अन्य संबंधित गतिविधियों के लिए समयसीमा भी इसी तरह से बढ़ा दी गयी है.

सरकार ने अगस्त में कहा था कि पवनहंस में उसकी 51 फीसदी हिस्सेदारी के लिए बोली लगाने वालों को कंपनी में ओएनजीसी की शेष 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का भी विकल्प होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >