पश्चिम बंगाल के अशोकनगर में मिला तेल और गैस का बड़ा भंडार

कोलकाता/नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेल एवं गैस खोज की है. इसके साथ ही देश में दो नये बेसिन में काम शुरू हो गया है. ओएनजीसी के निदेशक (खोज) अजय कुमार द्विवेदी ने यह जानकारी दी. द्विवेदी ने कहा कि ओएनजीसी ने इससे […]

कोलकाता/नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेल एवं गैस खोज की है. इसके साथ ही देश में दो नये बेसिन में काम शुरू हो गया है. ओएनजीसी के निदेशक (खोज) अजय कुमार द्विवेदी ने यह जानकारी दी.

द्विवेदी ने कहा कि ओएनजीसी ने इससे पहले देश के सात बेसिनों में से छह में वाणिज्यिक उत्पादन कार्य शुरू किया है. अब वह इसमें आठवां बेसिन जोड़ने जा रही है. कंपनी कच्छ अपतटीय क्षेत्र को देश के तेल एवं गैस नक्शे में शामिल करने जा रही है.

उन्होंने कहा, ‘सातवां बेसिन 33 साल पहले 1985 में खोला गया था. हम अगले पांच साल में तीन और बेसिन जोड़ने जा रहे हैं.’

कंपनी को मध्यप्रदेश के विंध्य बेसिन ब्लॉक में गैस भंडार मिला है. यह खोज 3,000 मीटर से अधिक पर हुई है. अब इसका परीक्षण किया जा रहा है. इस खोज के बाद ओएनजीसी ने चार कुएं खोदे हैं.

अब कंपनी साल के अंत तक परीक्षण कर यह पता लगायेगी कि यह खोज वाणिज्यिक दृष्टि से व्यावहारिक है या नहीं.

इसी तरह पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के अशोकनगर में तेल एवं गैस की खोज कीगयी है. द्विवेदी ने कहा कि वह अब इस खोज का आकलन करेगी. उसके बाद ही व्यावसायिक रूप से निकाले जाने वाले भंडार का पता लग सकेगा.

द्विवेदी ने बताया कि कंपनी कच्छ अपतटीय खोज को उत्पादन में लाने जा रही है. इससे कच्छ भारत का आठवां बेसिन बन जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >