अमेजन ने छुआ मील का पत्थर, स्टॉक मार्केट वैल्यू एक खरब डॉलर के पार

वॉशिंगटन : अमेरिकी की ऑनलाइन शॉपिंग दिग्गज अमेजन ने एक और मील का पत्थर छू लिया है. ऐपल के बाद अमेजन ऐसी दूसरी कंपनी बन गयी है जिसकी बाजार वैल्यू (स्टॉक मार्केट वैल्यू) एक खरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गयी है. सिलिकॉन वैली स्थित कंपनी ऐपल ने अभी एक महीने पहले ही ऐसी […]

वॉशिंगटन : अमेरिकी की ऑनलाइन शॉपिंग दिग्गज अमेजन ने एक और मील का पत्थर छू लिया है. ऐपल के बाद अमेजन ऐसी दूसरी कंपनी बन गयी है जिसकी बाजार वैल्यू (स्टॉक मार्केट वैल्यू) एक खरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गयी है. सिलिकॉन वैली स्थित कंपनी ऐपल ने अभी एक महीने पहले ही ऐसी पहली कंपनी होने का गौरव हासिल किया था.

मंगलवार को अमेजन के शेयरों ने 2050.27 डॉलर पर कारोबार किया. इस वजह से अमेजन का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक खबर डॉलर को पार कर गया. सिएटल स्थित इस कंपनी के फाउंडर जेफ बेजॉस हैं. अमेजन ने ऑनलाइन किताब बेचने से अपना धंधा शुरू किया था.

अमेजन इंडिया ने शुरू की हिंदी में खरीदारी

अमेजन इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसका ऑनलाइन मार्केटप्लेस अब हिंदी में भी उपलब्ध होगा. कंपनी का लक्ष्य 10 करोड़ खरीदारों को ऑनलाइन लाना है. अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (श्रेणी प्रबंधन) मनीष तिवारी ने कहा कि इससे देश में खरीदार अमेजन की खरीदारी का हिंदी में भी लाभ ले सकेंगे. उपभोक्ता उत्पाद की जानकारी हिंदी में पढ़ने के साथ ही सौदे व छूट खोजना, ऑर्डर करना आदि भी हिंदी में कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >