GST के विज्ञापनों पर 132.38 करोड़ रुपये खर्च

नयी दिल्ली : वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के विज्ञापन पर सरकार ने 132.38 करोड़ रुपये खर्च किये हैं. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक एजेंसी ने एक आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी है. इसे भी पढ़ें : जीएसटी लागू होने के बाद से 18 हजार लोगों ने दाखिल नहीं […]

नयी दिल्ली : वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के विज्ञापन पर सरकार ने 132.38 करोड़ रुपये खर्च किये हैं. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक एजेंसी ने एक आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ें : जीएसटी लागू होने के बाद से 18 हजार लोगों ने दाखिल नहीं किया रिटर्न

मंत्रालय के तहत काम करने वाले ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशंस से मंत्रालय ने नौ अगस्त, 2018 को आरटीआई के जवाब में मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने पत्र-पत्रिकाओं में जीएसटी के विज्ञापनों पर 1,26,93,97,121 रुपये खर्च किये हैं. इसी मद में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर खर्च शून्य बताया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुले में इश्तहार आदि के माध्यम से जीएसटी के प्रचार पर 5,44,35,502 रुपये खर्च किये हैं. जीएसटी को एक जुलाई 2017 को लागू किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >